फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा के चलते राजधानी के इन सड़कों पर लग सकता है जाम, निकलने से पहले जान लें वो मार्ग

Sun, 06 Nov 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-पुलिस ने लोगों को मार्गों से बचने की दी सलाह 
छठ पूजा के चलते घाटों के सटे मार्गों पर लग सकता है जाम


-पुलिस ने लोगों को मार्गों से बचने की दी सलाह 
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में विभिन्न घाटों पर छह नवंबर की शाम से सात नवंबर की सुबह तक छठ पूजा शुरू हो रही है। छह नंबर की शाम को भारी संख्या में श्रृद्धालु विभिन्न घाटों पर आएंगे। दिल्ली पुलिस की संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) गरिमा भटनागर ने लोगों को सलाह दी है कि लोग यमुना के किनारे आने से बचे।
विज्ञापन


छठ पूजा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं  के घाटों पर आने की संभावना है। संयुक्त पुलिस आयुक्तगरिमा भटनागर के अनुसार छठ पूजा पूर्वी व उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में श्मशान घाट विपरीत सुरघाट, वजीराबाद के पूर्वी घाट, नानकसर गुरद्वारा केपीछे, घाट गरही मांडू, सोनिया विहार और चौहान पट्टी के सारे घाट, आईटीओ यमुना नदी के पूर्वी और पश्चिम क्षेत्र, रेनीवेल शकरपुर और आईपी इस्टेट, पुस्ता ठोकर नंबर 11 बैंक एंक्लेव के सामने,कोंडली केनाल न्यू अशोक नगर, दक्षिण, सेंट्रल, नार्थ व नई दिल्ली में कुदेशिया घाट, यमुना घाट, श्याम घाट, रामघाट, काली घाट, हाथी घाट, इंडिया गेट, दक्षिण, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में आगरा कैनाल-बदरपुर, 4ए डीडीए पार्क कालकाजी, श्रीराम चौक के पास शिव घाट, विश्वकर्मा घाट, लोहिया पुल, उत्तर-पश्चिमी व बाहरी दिल्ली में भलस्वा लेक, बवाना कैनाल, हैदरपुर कनाल बवाना रोड, हैदर कनाल बादली और सेक्टर 15 रोहिणी के बीच, हैदरपुर कनाल लोहे वाला पुल और बी ब्लॉक शालीमार बाग से प्रेमबाड़ी पुल रिंग रोड, हैदरपुर कनाल केशवपुरम,  गंदा नाला पुलिया पश्चिम विहार, हिंदू विहार प्रेम नगर, शिव मंदिर इंदर एंक्लेव सुल्तानपुरी, डीडीए पार्क सेक्टर 10 नरेला, जय विहार नांगलोई, महावीर एंक्लेव टेलीफोन एक्सचेंज आदि घाटों पर आयोजित की जाएगी। दक्षिण, सेंट्रल, नार्थ व नई दिल्ली के घाटों पर सबसे ज्यादा श्रृद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वाहन यहां पार्क किए जा सकते हैं

- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी के मुताबिक घाटों पर श्रद्धालु टेंपो, साइकिल, रिक्शा, ऑटो, ट्रक व बसों समेत अन्य वाहनों में आएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि घाटों की तरफ से हर रोज गुजरने वाले लोग हो सके तो सार्वजनिक परिवहन सेवा मेट्रो आदि का प्रयोग करें या फिर घाटों की तरफ आने से परहेज करें।

लोग खासकर आउटर रिंग रोड पर मुकारबा चौक से चंदगी राम अखाडा, वजीराबाद ब्रिज, आईएसबीटी के पास कश्मीरी गेट, पुश्ता रोड, कालिंदी कुंज ब्रिज, राजपथ सी-हैक्सागॉन और मानसिंह रोड पर आने से बचें।

मोनेस्ट्री से शाहदरा लूप पर, फ्लड कंट्रोल बोर्ड के पास स्थित डीडीए पार्क, गीता घाट,अन्य वाहनों के लिए पार्किंग,कालिंदी कुंज,सूरघाट वजीराबाद,दिल्ली सचिवालय और पुस्ता रोड,छठ पूजा घाट,कुदेशिया घाट,आगरा कनाल रोड,कूचा रोड प्लटून पूल के पास नानकसर,श्मशानघाट गीता कालोनी,भलस्वा लेक,सचिवालय के विपरीत वेलड्रोम रोड,आईटीओ के पास पुस्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें