फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में  छठ पर्व की तैयारी शुरू, प्रत्येक छठ घाट को दिए जाएंगे  15 हजार रुपये

Mon, 31 Oct 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों नगर निगम के अगले साल होने वाले चुनाव के मद्देनजर भाजपा पार्षदों ने पूर्वांचली मतदाताओं को लुभाने की कवायद आरंभ कर दी है। इस मामले में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम शर्मा ने अगले सप्ताह मनाए जाने वाले छठ पर्व की तैयारी आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने घाटों पर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फंड जारी किया। इसके अलावा उन्होंने छठ के दिन सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने की मांग की। महापौर श्याम शर्मा ने प्रत्येक छठ घाट को 15-15 हजार रुपये देने का फैसला किया है।

यह राशि संबंधित छठ पूजा प्रबंधक समितियों को प्रदान की जाएगी, जिससे वे घाटों पर सफाई व्यवस्था और प्राथमिक स्वास्थ्य की सुविधा को छोड़ कर अन्य इंतजाम करेंगे। इस राशि से तात्कालिक जरूरत के विकास कार्य भी करवाएंगे।
विज्ञापन


महापौर ने कहा कि नगर निगम ने छठ पूजा के लिए चार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसके अलावा छठ पर्व के मद्देनजर घाटों की विशेष सफाई व्यवस्था की है। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्राथमिक चिकित्सा सुविधा के भी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि घाटों के निकट मोबाइल डिस्पेंसरी भी तैनात की जाएगी। कोई भी घटना होने पर लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें