स्मार्ट सिटी पर बनाई गई एक पेंटिंग इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उक्त पेंटिंग निगम अधिकारियों को भी भा गई है। पंहेड़ा खुर्द के सरकारी स्कूल की केमेस्ट्री लेक्चरर प्रिया रानी ने इस पेंटिंग को तैयार किया है।
निगम के एसई कार्यालय में लगी उक्त पेंटिंग लोगों की सोच बदलने के लिए लगाया गया है। पेंटिंग में व्यवस्थित पानी सप्लाई, बेहतरीन बिजली आपूर्ति, सेनिटेशन के साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, अर्बन मोबिलिटी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की उपलब्धता, अफोर्डेबल हाउसिंग, आईटी कनेक्टिविटी एंड डिजिटलाइजेशन, गुड गवर्नेंस जैसे ई-गवर्नेंस और सिटीजन पार्टिसिपेशन, बेहतरीन वातावरण, सेफ्टी और सिक्योरिटी, सिटीजन, हेल्थ और एजूकेशन आदि दर्शाया गया है।
इसके अलावा अपनी तरफ से भी कुछ एलीमेंट जैसे वाइंड मिल और घरों की छत पर सोलर पैनल लगा बिजली बनाना, पब्लिक सर्विस देना, ई-हेल्थ सेंटर की सुविधाएं ड्राइवर लेस कार भी निगम का ध्यान आकर्षित किया है।
अधीक्षण अभियंता डीआर भाष्कर का कहना है कि इस पेंटिंग से डीपीआर बनाने में काफी मदद मिलेगी। इस पेंटिंग को इनाम दिया जाएगा। क्योंकि अभी तक स्मार्ट सिटी पर किसी ने इस तरह की पेंटिंग्स नहीं बनाई है।