फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करते पकड़े जाने पर सरकारी नौकरी के लिए होंगे ब्लैक लिस्टेड

Thu, 18 Feb 2016 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड हर दिन नए कदम उठा रहा है। बोर्ड ने परीक्षा के दौरान नकल पकड़े जाने पर भविष्य में होने वाली किसी भी परीक्षा के लिए अाजीवन प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


साथ ही बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नकलची छात्रों को राज्य सरकार में नौकरी के लिए होने वाली किसी परीक्षा के लिए ब्लैक लिस्टेड करने के लिए सरकार को सिफारिश भेजेगा।

बता दें कि एचटेट लेवल-3 की परीक्षा का प्रश्र पत्र लीक होने के बाद परीक्षा रद्द की दी गई थी। अब 20 फरवरी को यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।

हरियाणा बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी परीक्षार्थी के पास किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पाया जाता है, भले ही उसका प्रयोग किया गया हो या नहीं, तो शून्य सहनशिलता के तहत ऐसे परीक्षार्थियों पर बोर्ड के अनुचित साधन प्रयोग के तहत कार्रवाई करते हुए आपराधिक मामला भी दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड ने परीक्षा केंद्र पर सभी कक्षों में मोबाइल जैमर लगाने के साथ मोबाइल, ब्लूटुथ व इस प्रकार के किसी भी अन्य उपकरण के दुरुपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।

बोर्ड सचिव पंकज ने बताया कि परीक्षा को लेकर पहले भी सख्त निर्देश थे। परीक्षा में नकल करने के बाद उसमें छात्रों को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। एडमिट कार्ड में भी छात्रों को सख्त निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद कोई उल्लंघन करता पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें