फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के गुरुद्वारों में मिलेंगी सस्ती दवाइयां, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पहल 

Sun, 30 Aug 2020 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
बाला प्रीतम दवाखाना - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के गुरुद्वारों में भी अब आपको सस्ती दवाइयां मिलेंगी। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पहल करते हुए गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर में बाला प्रीतम दवाखाने की शुरुआत की है। 

विज्ञापन


यहां बजार से बेहद सस्ती दरों पर दवाइयां मिलेंगी। शनिवार को दवाखाने का उद्घाटन प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा व महासचिव हरमीत सिंह कालका ने किया। 

इस मौके पर सिरसा ने कहा है कि गुरु ग्रंथ साहिब का संपूर्णता दिवस है। इस मौके पर बाला प्रीतम दवाखाने की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस दवाखाने पर फार्मेसी से सीधी दवाइयां आएंगी और उसी दर पर लोगों को दी जाएंगी। 
विज्ञापन


बाला प्रीतम दवाखाने में जैनरिक और ब्रांडेड दोनों तरह की दवाइयां 20 से 90 फीसदी तक सस्ती मिलेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अन्य इलाकों में भी इस तरह की दवा की दुकान खोली जाएंगी। 

फिलहाल आनलाइन आर्डर की सुविधा नहीं है, लेकिन जल्द ही लोगों को घर बैठे भी दवाइया उपलब्ध कराई जाएंगी। दवाइयों के साथ-साथ सैनेटाइजर व मास्क भी उपलब्ध होंगे। हरमीत सिंह कालका ने कहा कि जो सोच लेकर दिल्ली कमेटी ने सेवा शुरु की है, उससे लोगों को बहुत बड़ा फायदा होगा। 

लोगों को हर माह दवाइयों के लिए अलग बजट बनाना पड़ता है। इसलिए यह सोच लेकर शुरुआत की गई है। ब्रांडेड दवाइयां 20 से 25 फीसदी सस्ती मिलेंगी, वहीं जेनेरिक दवाइयों पर डेढ़ से दो सौ फीसदी की राहत लोगों को मिलेगी। प्रीतम दवाखाने से प्रेरणा लेकर अन्य मेडिकल स्टोर भी बिना मुनाफे के और बिना घाटे के आधार पर दवाइयां उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें