फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी सस्ती दवाएं: एम्स में आज से मिलेंगे सस्ते इंप्लांट, नए OPD ब्लॉक में शुरू होगा दूसरा अमृत फार्मेसी

Mon, 12 Jun 2023 01:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एम्स के पुराने ओपीडी ब्लॉक व जेनेरिक मेडिसिन केंद्र के पास पहले से अमृत फार्मेसी का एक स्टोर चल रहा है। यहां पर काफी भीड़ रहती है।
विज्ञापन
AIIMS (एम्स) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स में सोमवार से सस्ते दामों पर इंप्लांट की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। नए ओपीडी ब्लॉक में अमृत फार्मेसी का दूसरा स्टोर शुरू होगा। यहां से मरीज सस्ते दामों पर दवाओं के साथ हड्डियों की सर्जरी के लिए आर्थोपेडिक इंप्लांट भी खरीद सकेंगे। इससे हर माह हजारों मरीजों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन

एम्स के पुराने ओपीडी ब्लॉक व जेनेरिक मेडिसिन केंद्र के पास पहले से अमृत फार्मेसी का एक स्टोर चल रहा है। यहां पर काफी भीड़ रहती है। इसके अलावा न्यू राजकुमारी अमृत कौर में इलाज करवाने आ रहे मरीजों को काफी दूर तक पैदल चलना पड़ता है। पुराने स्टोर में दवाएं व कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी की दवाएं 60 से 90 प्रतिशत सस्ते दाम पर मिल रही हैं। लेकिन इंप्लांट, कृत्रिम कूल्हा व कृत्रिम घुटना इस अमृत स्टोर से उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सस्ते दर पर इंप्लांट के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता था।

निदेशक ने दिया था आदेश
अमृत फार्मेसी स्टोर खोलने के लिए एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने आदेश जारी किया था। उन्होंने कहा था कि आर्थोपेडिक इंप्लांट उपलब्ध कराने के लिए एम्स कंपनी से समझौता करें। निदेशक के तहत अमृत फार्मेसी स्टोर की संचालक एजेंसी एचएलएल लाइफ केयर (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) के साथ समझौता किया गया।
विज्ञापन

एम्स में आते हैं 10 हजार से अधिक मरीज
एम्स की ओपीडी में रोजाना दस हजार के करीब मरीज आते हैं। न्यू ओपीडी में इलाज करवाने के बाद मरीज को दवा के लिए करीब एक किलोमीटर दूर मुख्य अस्पताल के परिसर में स्थित अमृत स्टोर पर आना पड़ता है। इससे मरीजों को परेशानी होती है। इसे देख नए ओपीडी ब्लाक में अमृत फार्मेसी का स्टोर शुरू करने की जरूरत महसूस की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें