फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावड़ी बाजार हादसा: तीन मंजिल बनी होने के बावजूद पांच मंजिल का जमा कराया टैक्स, एक और फ्लोर बनाने की थी तैयारी

Thu, 05 Nov 2026 10:42 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

चावड़ी बाजार में इमारत ढहने की एमसीडी जांच में खुलासा हुआ कि मालिक ने मरम्मत के बाद अतिरिक्त मंजिल बनाई। उसने तीन मंजिल के लिए पांच मंजिल का संपत्ति कर जमा कराया।
विज्ञापन
जमींदोज हुई इमारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढहने के मामले में एमसीडी की शुरुआती जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच के अनुसार, हादसे का शिकार हुई इमारत पहले से ही तीन मंजिल की बनी हुई थी। अप्रैल में इलाके की इमारतों का सर्वे करने के दौरान एमसीडी की टीम को इसकी हालत ठीक नहीं मिली थी। इसके बाद इमारत के मालिक को मरम्मत कराने का सुझाव दिया गया था। एमसीडी और दिल्ली पुलिस से स्वीकृति मिलने के बाद मालिक ने इमारत की मरम्मत का काम शुरू कराया था। हालांकि, मरम्मत के बाद एक और मंजिल का निर्माण शुरू कर दिया गया। इसी दौरान इमारत का एक हिस्सा ढह गया।

विज्ञापन
Trending Videos

एमसीडी की जांच में सामने आया है कि इमारत की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद मालिक ने एक अतिरिक्त मंजिल बनाने की तैयारी की थी। इसके तहत निर्माण कार्य शुरू कराया गया। बताया जा रहा है कि ग्रैप लागू होने के कारण पिछले दिनों डाले गए लेंटर की शटरिंग और सेटिंग खोलने का काम शुरू किया गया था। मालिक की योजना थी कि अब चुपचाप अंदर किया जाए। इसी दौरान इमारत अचानक ढह गई। हादसे के समय निर्माण कार्य किस स्तर पर था और इमारत की संरचनात्मक मजबूती कितनी थी, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तीन मंजिल बनी थी, पांच मंजिल का जमा कराया संपत्ति कर
जांच में एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। एमसीडी के अनुसार, इमारत के मालिक ने पिछले दिनों पांच मंजिल का संपत्ति कर जमा कराया था, जबकि मौके पर उस समय केवल तीन मंजिल ही बनी हुई थीं। इससे जांच एजेंसियों को आशंका है कि मालिक की भविष्य में इमारत को और ऊंचा करने की योजना थी। संपत्ति कर में पांच मंजिल का विवरण दर्ज कराने और वास्तविक निर्माण की स्थिति के बीच अंतर भी जांच का विषय बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें