स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ जीवनशैली के लक्ष्य को ध्यान में रखकर चौपाल संस्था लगातार गांवों में कार्य कर रही है। इसी कड़ी में 19 नवंबर को सोनीपथ के बंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी मुरथल से चौपाल मैंराथन 2017 का आयोजन किया है।
इस खास मैराथन में दिल्ली से नामी गिरामी डॉक्टर के साथ कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगीं. जिसमें विश्व स्तर ओलंपिक, एशियन गेम्स के खिलाड़ी भी होंगे। चौपाल के चेयरपर्सन डॉ राजेंद्र सिंह टोंक ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि यह आयोजन आम आदमी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए किया गया है।
ऐसे आयोजन प्रत्येक वर्ष किए जाते हैं। जिसमें लाखों लोग भाग लेते हैं। इस बार भी यह आयोजन रविवार 19 नवंबर को हो रहा है। जो सुबह सात बजे प्रांरभ होगा। डॉ आर सी टोंक ने कहा कि चौपाल संस्था लगातार गांवों में कैंप करती है। जिसमें हजारों ग्रामवासी लाभ ले रहे हैं।