फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बदमाश मनोज उर्फ कैरा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह के बदमाश मनोज यादव उर्फ कैरा के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। मनोज मकोका सहित अन्य संगीन मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन

डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि मनोज यादव उर्फ कैरा को गैंगस्टर कपिल सांगवान का करीबी माना जाता है। वह गिरोह के नाम पर व्यापारियों को धमकी देकर रंगदारी लेता था। इसके अलावा वह शूटरों को हथियार उपलब्ध कराने में सक्रिय था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनोज यादव उर्फ कैरा पहले नजफगढ़ इलाके में अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा था। क्षेत्र में दबदबा कायम करने के लिए वह कपिल सांगवान के गैंग में शामिल हो गया। वह थाना जाफरपुर का घोषित बदमाश है और उसके खिलाफ हत्या व शराब तस्करी सहित सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें