फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ट्रेनों के मार्ग में किया गया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। परिचालन संबंधी कारणों से छह नवंबर को कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया। इनमें अमृतसर, जयनगर, टाटानगर, डॉ. अंबेडकर नगर, कोलकाता और कटिहार के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। छह नवंबर को अमृतसर से दिल्ली जंक्शन आने वाली ट्रेन संख्या 14680 को सरहिंद जंक्शन, न्यू मोरिंडा, चंडीगढ़ और अंबाला छावनी होकर चलाया गया। वहीं, अमृतसर से जयनगर जाने वाली ट्रेन संख्या 04652, अमृतसर से टाटानगर जाने वाली ट्रेन संख्या 18104, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से डॉ. अंबेडकर नगर जाने वाली ट्रेन संख्या 12920 और अमृतसर से जयनगर जाने वाली ट्रेन संख्या 14674 को सहनवाल, लाल कलां, चंडीगढ़ और अंबाला छावनी के रास्ते चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें