फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, बारिश के साथ पड़े ओले, गिरा तापमान

Fri, 10 Mar 2017 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rain in delhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में होली से दो पहले शुक्रवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। तेज बारिश के साथ ओले पड़े जिससे दिन का तापमान में गिरावट        आ गई।
विज्ञापन


हालांकि, दिल्ली में सुबह से ही मौसम में तरावट थी। सूर्यदेव की आंखमिचौली चलती रही। दोपहर 3 बजे के बाद अचानक बादल घिर आए और दिन में ही रात सरीखे अंधेरा छा गया। 

बारिश शुरू होते ही हवा में ठंडक हो गई। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ओले पड़ने का अंदेशा जताया था। 

मौसम के बदलते ही शुक्रवार को दिन में कई बार बिजली भी चमकती रही और बादल गरजते रहे। अचानक हुई बारिश से जहां फसलों को नुकसान होगा, वहीं, दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के माथे पर फसलों की बर्बादी को लेकर चिंता सताने लगी है। वहीं, जलभराव से राहगीरों और वाहनों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें