सिहानी गेट थाने के बराबर में बनने जीडीए की चंद्रशिला योजना के एक बार फिर से जीडीए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस बार 14 फ्लैट के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
योजना में भाग लेने वाले आवेदक 20 मार्च तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। शहर के विभिन्न बैंकों से इसके लिए आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं।
‘आसरा’ के मकानों की डीपीआर हुई तैयार
लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां शुरू होते ही सपा सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर काम तेजी से शुरू हो रहा है। डूडा ने ‘आसरा’ योजना की डीपीआर शासन को भेजी है।
जल्द मकानों का निर्माण शुरू हो जाएगा। शहरी गरीबों के लिए कांशीराम आवास योजना की तर्ज पर सपा ने ‘आसरा’ योजना की घोषणा की थी। नगर निगम ने डूडा को पांच हजार वर्ग मी. भूमि राजनगर एक्सटेंशन में दी है।