फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एम्स में सरकारी कामकाज सौ फीसदी हिंदी में करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एम्स में सरकारी कामकाज के दौरान हिंदी में मूल पत्राचार को सौ फीसदी करने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में एम्स के हिंदी अनुभाग ने कार्यालय ज्ञापन जारी किया है। एम्स की 31 मार्च 2025 की तिमाही प्रगति रिपोर्ट के अनुसार संस्थान में मूल हिंदी पत्राचार लगभग 76.46 फीसदी है। संस्थान के सभी अनुभाग/केंद्र प्रशासनिक बैठकों की कार्रवाई हिंदी में आयोजित करेंगे। बैठकों की कार्यसूची हिंदी में जारी की जाएगी। साइनबोर्ड, लैटर हेड एवं रबड़ की मोहरें आदि अनिवार्य तौर पर द्विभाषी में प्रयोग में लाएंगे। संस्थान की वेबसाइट पर जो भी सूचना, परिपत्र, ज्ञापन और विषय सामग्री अपलोड होगी उसे भी द्विभाषी किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें