फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में नहीं उतरेंगे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर, इस पार्टी के खिलाफ बना रहे हैं रणनीति

Thu, 15 Nov 2018 04:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आगामी लोकसभा चुनाव में खुद नहीं उतरेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा को लोकसभा के रण में किसी भी हालत में जीतने नहीं देना है।

विज्ञापन


दिल्ली रोड पर देर रात भीम आर्मी प्रमुख के पहुंचने की सूचना पर काफी संख्या में कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर रावण का स्वागत किया। 

इस दौरान चंद्रशेखर ने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान खुद चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। भीम आर्मी का एकमात्र उद्देश्य भाजपा को इस बार मैदान से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में हर हाल में मात देनी है। 
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने युवाओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया। बेरोजगार युवा के लिए सरकार द्वारा किए गए वादे भी खोखले हैं। इस दौरान काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। कुछ देर रुकने के बाद चंद्रशेखर सहारनपुर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें