फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-NCR में आज भी बारिश के आसार, कल से बढ़ने लगेगा तापमान; टपकेगा माथे से पसीना

Fri, 02 Jun 2023 12:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने दो जून को भी 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन के आसपास... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में मई के बाद जून की शुरुआत भी राहत भरी रही है। कई दिनों से तेज हवा व बारिश के कारण गुरुवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज हुआ। दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने दो जून को भी 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, इसके बाद तीन जून से आसमान साफ होने लगेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 32.7 और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। डीयू केंद्र पर अधिकतम तापमान 29.4 व न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन

वहीं, बारिश और आंधी की वजह से तापमान छह जून तक 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। सात जून से तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। तीन जून के बाद बारिश की संभावना भी नहीं है। मई में एक दो दिन ही तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। 26 मई से तो अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें