फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News : खिली धूप ने दिन में चढ़ाया पारा, शाम ढले सर्द हवा ले आई ठंड; आज दिल्ली में बारिश के आसार

Mon, 12 Feb 2024 03:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mausam ki Jankari in Hindi: सोमवार को दिन के समय आसमान साफ रहेगा। वहीं शाम और रात के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है। 
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खिली धूप से दिन में पारा चढ़ रहा है लेकिन शाम को सर्द हवा ठंड ले आती है। शनिवार रात को चली ठंडी हवाओं से रविवार सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया। सुबह करीब नौ बजे ठंडक रही उसके बाद मौसम कुछ साफ हुआ और दोपहर बाद अच्छी धूप खिली। धूप के कारण रविवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। शनिवार को मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। 

रविवार को सुबह के समय हल्का व मध्यम स्तर का कोहरा छाया। आठ बजे के बाद से मौसम साफ होने लगा, वहीं दोपहर में अच्छी धूप खिली। दिन में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चार से छह किमी प्रति घंटे की गति से हल्की ठंडी हवाएं चली। सोमवार को दिन के समय आसमान साफ रहेगा। वहीं शाम और रात के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

दिल्ली में 17 फरवरी तक सुबह के समय हल्की कोहरा या धुंध छाए रहने का अनुमान है। साथ ही 14 फरवरी को हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम साफ रहने के कारण दिन के समय तापमान कुछ गर्म होगा। अनुमान है कि अधिकतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें