फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौसम विभाग ने 4 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। बृहस्पतिवार को जहां तेज धूप और पसीने ने लोगों को बेहाल किया। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार से झमाझम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने 4 अप्रैल को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
शुक्रवार को राहत मिलने से पहले गुरुवार को दिल्लीवासियों को तीखी गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही निकल रही तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री रहा, जबकि हवा में नमी का स्तर 89 प्रतिशत तक पहुंच गया। लोधी रोड और रिज क्षेत्र में भी पारा 36 डिग्री के पार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले एक हफ्ते का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 5 अप्रैल तक हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगी। 6 अप्रैल को मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा, लेकिन 7 और 8 अप्रैल को एक बार फिर बारिश होने का अनुमान है। इस उतार-चढ़ाव भरे मौसम के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से फौरी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें