फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ओवरलोड डंपर समेत 20 वाहनों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। प्रशासन ने ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने निरीक्षण के दौरान एक ओवरलोड डंपर को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलते देखा। रोकने का संकेत देने पर चालक भागने लगा, जिस पर एसडीएम ने स्वयं वाहन का पीछा किया। काफी दूरी तक पीछा करने के बाद पुलिस की मदद से दिल्ली-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सदर थाने के सामने डंपर को पकड़ लिया गया। अभियान के दौरान अंबेडकर चौक पर अवैध पार्किंग कर यातायात बाधित करने वाले करीब 20 वाहन चालकों के चालान भी काटे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें