फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न पहनने वाली 85 महिलाओं के काटे चालान

Sat, 04 Mar 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुपहिया पर दोनों चालकों को हेलमेट पहने के प्रति जागरूक करने  के लिए  यातायात पुलिस की ओर से 1 से 15 मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है। जागरूक करने के बाद भी शहर के लोग हेलमेट पहनने के लिए राजी नहीं हुए।
विज्ञापन


तो पुलिस ने शनिवार को नीलम चौक पर बिना हेलमेट दुपहिया चला रहे चालकों के चालान काटे। अभियान में 80 प्रतिशत महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं के चालान काटे गए। 

यातायात पुलिस ने दोपहर एक बजे नीलम चौक के चारों ओर 20 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने नाके लगा कर बिना हेलमेट दुपहिया चला रहे  लोगों को रोका और चालान काटने शुरू किये और एक घंटे तक चालान काटे गए। अभियान में  सौ चालान से ज्यादा चालान काटे गए।  जिसमें 85 चालान महिलाओं के काटे गए। 
विज्ञापन


 ज्यादातर दुर्घटनाओं में  दुपहियां वाहन चालक मौत हो जाती है क्योकि उसने हेल्मेट नही पहना होता है। इसके लिए  अभियान के तहत जागरूक करने के साथ चालान भी काटे जा रहे है और रोजाना शहर में अलग-अलग जगहों पर ऐसे ही चालान काटे जाएगें। 
विज्ञापन

पूरणचंद पवार, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें