फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने स्पेशल सेल के कार्यालय आने में जताई असमर्थता  

Fri, 08 May 2020 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
जफरुल इस्लाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान ने पूछताछ में शामिल होने के लिए असमर्थता जताई है। इस्लाम ने पत्र लिखकर साइबर सेल को यह सूचना दी है। साइबर सेल की टीम बुधवार शाम को पूछताछ में शामिल होने के लिए इस्लाम को लेने गई थी। 

विज्ञापन


यहां कुछ लोग एकत्रित हो गए थे। इस कारण साइबर सेल की टीम वापस लौट आई थी। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार जफरूल खान ने बुधवार शाम को साइबर सेल को चिट्ठी लिखी है। पत्र में कहा है कि वह 72 वर्ष के सीनियर सिटीजन हैं। हार्ट पेशेंट के अलावा उन्हें कई बीमारी हैं। 

इस कारण वह पूछताछ में सहयोग करने लिए पुलिस स्टेशन नहीं आ सकते। जफरुल हसन ने यह भी कहा है कि वह अपने घर पर दिन के समय पूछताछ के लिए उपलब्ध हैं। दूसरी तरफ पॉपलुर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने जफरूल इस्लाम खान के घर पुलिस दबिश की निंदा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें