फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीजीएचएस डिस्पेंसरी की लिफ्ट ठीक, बुजुर्ग मरीजों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का असर: अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग, मरीजों को अब दूसरी मंजिल तक पहुंचने में नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। लक्ष्मी नगर स्थित सीजीएचएस डिस्पेंसरी डी-67 में पिछले छह-सात साल से खराब पड़ी लिफ्ट की समस्या दूर हो गई है। अमर उजाला ने अपने 2 अक्तूबर के अंक में इस मुद्दे को उठाया था। बुजुर्ग मरीजों की परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद डिस्पेंसरी की व्यवस्था में सुधार हुआ है। इससे इलाज और जांच के लिए आने वाले बुजुर्ग मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन

डिस्पेंसरी की लिफ्ट खराब होने के कारण बुजुर्ग मरीजों को डॉक्टर से परामर्श लेने और जांच कराने के लिए दूसरी मंजिल तक सीढ़ियों से जाना पड़ता था। घुटनों, पैरों और रीढ़ की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए सीढ़ियां चढ़ना काफी मुश्किल हो रहा था। इस परेशानी को लेकर मरीजों ने नाराजगी जताई थी और संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की थी। एक बुजुर्ग मरीज ने बताया था कि एक सितंबर को शुगर की जांच कराने के लिए डिस्पेंसरी पहुंचने पर उन्हें परेशानी के बावजूद सीढ़ियों से दूसरी मंजिल तक जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें