फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर गर्मी और उमस से आ रहा है चक्कर तो सावधान, आपको सर्वाइकल वर्टिगो हो सकता है

Thu, 13 Jul 2017 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : getty images
विज्ञापन
आजकल लोग उमसभरी गर्मी से परेशान हैं। इसके साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढने लगा है। इस मौसम में सर्वाइकल वर्टीगो के मरीजों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


हालांकि, चिकित्सकों का मानना है कि यह बीमारी लापरवाही होने पर ही परेशान करती है। यदि रोगी थोड़ी सी सावधानी बरत ले तो इस समस्या को सरलता से दूर किया जा सकता है।

जिला सिविल अस्पताल में रोजाना 30 से 35 मरीज वर्टिगो के पहुंच रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों में पहुंचने वालों का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है।

चिकित्सकों के अनुसार उमस के मौसम में शरीर पर दबाव बढ़ता है, जिससे सर्वाइकल वर्टिगो के मरीजों के लिए परेशानी खड़ी हो जाती है। वर्टिगो एक गंभीर किस्म का चक्कर होता है, जिससे पीड़ित व्यक्ति चल फिर नहीं पाते, असंतुलन व चक्कर के दौरे कुछ मिनटों से लेकर घंटों तक जारी रहते हैं।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के फिजोयोथेरेपिस्ट डॉ. शैलेंद्र अत्री ने बताया कि उमस के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है। जिससे विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जिन लोगों को सर्वाइकल की समस्या होती है, इस मौसम में वर्टिगो के लक्षण उनमें ज्यादा पाए जा रहे हैं। ऐसे रोगियों को देखभाल की अधिक जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें