फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20,455 परिवारों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, केंद्र सरकार ने भेजी सूची

Thu, 09 Aug 2018 08:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
ayushman bharat yojana
विज्ञापन

केंद्र सरकार जिले में 20,455 परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देगी। सरकार ने बाकायदा एक सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के 7208 और शहरी क्षेत्र में 13,247 परिवारों को शामिल किया गया है। इस पर तेजी से काम चल रहा है।

विज्ञापन


सभी परिवारों को जानकारी दे दी गई है। वहीं राज्य सरकार की ओर से सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। बहुत से ऐसे लोग थे, जिनका बीपीएल सूची में नाम नहीं था। लिहाजा उन्हें लाभ नहीं मिल सकता था। 

कच्चे मकान में रहने के अलावा जिस परिवार में 19 से 45 वर्ष के बीच कोई कमाने वाला नहीं है साथ ही रिक्शा चालकों को भी योजना में शामिल किया जा रहा है। वहीं, कैशलेस राज्य कर्मचारी योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों के कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके तहत कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में जाकर सिर्फ कार्ड देना होगा। पहले कर्मचारी को खुद ही  इलाज का खर्चा उठाना पड़ता था। उसके बाद बिल विभाग में जमा करना पड़ता था। तब जाकर भुगतान किया जाता था। लेकिन अब इसे कैशलेस कर दिया गया है। अधिकतर कर्मचारियों के कार्ड बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें