बालक-बालिका और पुरुष-महिला वर्ग की टीम दिखाएंगी दमखम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली में 11 से 13 दिसंबर तक सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट जूनियर एवं सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026-27 होगा। पटेल नगर स्थित पीजीडीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इसका आयोजन होगा। इसके जूनियर वर्ग में बालक-बालिकाओं और सीनियर वर्ग में पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के मुकाबले होंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। आयोजन में दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप वत्स की अहम भूमिका रहेगी। दिल्ली वॉलीबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष सरोज शर्मा भी आयोजन से जुड़ी हैं। दिल्ली वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर वत्स, आयोजन सचिव एवं पीजीडीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य नीरज कुमार सिंह और आयोजन अध्यक्ष हरीश पंडित इसमें महती भूमिका है।