फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने दिल्ली सरकार को दिया आयुष्मान भारत से जुड़ने का न्योता

Sat, 29 Jun 2019 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
आयुष्मान योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली की आप सरकार को आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने का न्योता दिया है। स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि दिल्ली के 17 अस्पताल (12 निजी और 5 सरकारी) योजना में सूचीबद्ध हैं। 

विज्ञापन


राजधानी के बाहर से आए लोगों को दिल्ली में इलाज मिल रहा है जबकि दिल्लीवासी इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने यह मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार का मोहल्ला क्लीनिक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है और केंद्र की योजना से दिल्ली सरकार नहीं जुड़ी है।

दिल्ली में स्वच्छ हवा वाले दिन बढ़े : केंद्र

केंद्र सरकार ने लोकसभा में शुक्रवार को बताया कि राजधानी में बीते तीन साल में स्वच्छ हवा वाले दिन बढ़े हैं और वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार पीएम 2.5 ओर पीएम 10 की मात्रा में 15 फीसदी की गिरावट आई। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि 2007 से राजधानी में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा था लेकिन 2014 से इस पर कड़े कदम उठाए गए।
विज्ञापन


राजधानी में सीएनजी बसों को लाया गया और डीजल बसें बंद हुईं। साथ ही भारी डीजल वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए चार साल में दो हाईवे बनाए गए। इसके अतिरिक्त बदरपुर थर्मल पावर प्लांट को भी बंद किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें