फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल से दो चरणों में होगी देशभर में जनगणना, गृह राज्यमंत्री ने भेजा जवाब

Fri, 23 Aug 2019 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बुलंदशहर
विज्ञापन
डॉ. भोला सिंह (File)
विज्ञापन

देशभर में आगामी 2020 और 2021 में दो चरणों में जनगणना कराई जाएगी। बीते दिनों सांसद डा. भोला सिंह ने लोकसभा में शून्य काल में वर्ष 2011 में हुई जनगणना पर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पुन: जनगणना कराने की मांग की। 

विज्ञापन


साथ ही कहा कि जनगणना सही तरीके से न हो पाने के कारण लोग सरकार की योजनाओं से वंचित हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने सांसद को पत्र भेजकर उनके सवालों का जवाब दिया है। 

सांसद डॉ. भोला सिंह ने बताया कि उनके द्वारा सदन में उठाये गए प्रश्न पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जवाबी पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि नियमानुसार दस वर्ष बाद जनगणना होगी। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना दो चरणों में होगी। 
विज्ञापन


पहला चरण 2020 के अप्रैल से सितंबर तक होगा। जिसमें मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। जबकि, दूसरे चरण में नौ फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक जनसंख्या की गणना की जाएगी। उन्होंने बताया है कि जनगणना के दौरान शिकायत दर्ज कराने के लिए कॉल सेंटर/टोलफ्री नंबर का प्रावधान भी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें