फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स में पदक विजेता श्वेता को बधाईयों का तांता

Mon, 22 Sep 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इंचियोन में आयोजित खेलों में देश की झोली में कांस्य पदक डालने वाली शहर की शूटर श्वेता चौधरी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रविवार को भी उनके घर पर रिश्तेदारों और परिचितों का आना-जाना लगा रहा, पूरे दिन लोग बधाईयां देते रहे। इसी क्रम में शहर के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी श्वेता को बधाई दी है।
विज्ञापन


मंत्री की ओर से जारी बधाई संदेश में श्वेता को देश का गौरव बताया गया है। गुर्जर ने संदेश में कहा कि श्वेता ने न सिर्फ देश बल्कि फरीदाबाद को भी विश्व में पहचान दिलाई है। श्वेता की इस जीत से फरीदाबाद क्षेत्र के उभरते हुए खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वह देश-विदेश में अपना नाम कमाने की कोशिश करेंगे।

गुर्जर ने बंधाई संदेश में कहा कि श्वेता द्वारा घर वापसी पर वह उनके घर जाकर मुलाकात करेंगे और भविष्य में उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्वेता भविष्य में भी देश व फरीदाबाद का नाम ऐसे ही रोशन करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें