फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में छठ महापर्व की धूम: सीएम रेखा ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, यमुना किनारे बनाए गए हैं 24 मॉडल घाट

Sun, 15 Nov 2026 05:31 PM IST
Akash Dubey एएनआई, दिल्ली
विज्ञापन
सूर्य को अर्घ्य देतीं सीएम रेखा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पूजा समारोह में हिस्सा लेकर सोनिया विहार घाट पर डूबते सूर्य को 'अर्घ्य' दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंत्री कपिल मिश्रा और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के साथ नाव में सवार होकर व्रतियों का अभिवादन किया। वहीं, दिल्ली में बने अलग-अलग घाटों पर भी व्रतियों का हुजूम उमड़ा है। 

विज्ञापन


मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "दिल्ली सरकार ने आज छठ पूजा की तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री ने खुद सोनिया विहार घाट पर जाकर अर्घ्य दिया। वे श्रद्धालुओं से मिलने के लिए कई अन्य घाटों पर भी जाएंगी। छठ पूजा मनाने के लिए यमुना किनारे कुल 24 मॉडल घाट बनाए गए हैं और दिल्ली सरकार ने पूरे शहर में 1,435 जगहों पर इस त्योहार के लिए इंतजाम किए हैं। दिल्ली सरकार और सभी श्रद्धालुओं द्वारा एक बहुत ही भव्य छठ आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें