फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल दुर्ग में मना कश्मीर की आजादी का जश्न, निकाली गई अखंडता यात्रा

Tue, 06 Aug 2019 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
 लाल दुर्ग कहे जाने वाले जेएनयू में सोमवार को कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की खुशी में जश्न का माहौल दिखा। कैंपस में एबीवीपी ने एकता और अखंडता यात्रा निकाली। इसमें आम छात्रों के साथ-साथ शिक्षक भी शामिल हुए। इस मौके पर छात्रों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे भी लगाए। 
विज्ञापन


जेएनयू कैंपस स्थित गंगा ढाबा से चंद्रभागा हॉस्टल तक सोमवार देर शाम कश्मीर की आजादी के नाम एकता व अखंडता यात्रा निकाली गई। इसका आयोजन एबीवीपी की जेएनयू इकाई की ओर से किया गया था। एबीवीपी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्रीनिवास जी ने कहा कि अभाविप मोदी सरकार के इस साहसिक कदम का स्वागत करती है। 

लगता है कि आज भारत को फिर से एक पटेल मिल गया। उन्होंने कहा कि एक विधान, एक निशान और एक प्रधान के जिस सपने को साकार करने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजीवन संघर्षरत रहे, आज वो साकार हो गया। आज देश की वास्तविक आजादी का अनुभव हो रहा है। यह भारतीय लोकतंत्र की विजय है। इसलिए देश की जनता उत्सव मना रही है।
विज्ञापन


इकाई अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने कहा कि आज स्वर्ग में श्यामा प्रसाद जी की आत्मा प्रसन्न हो रही होगी। अनुच्छेद-370 को हटाकर ही पटेल, आंबेडकर, कलाम और अटल जी के सपनोँ के अखंड भारत की संकल्पना को सच करना है। आज का दिन कश्मीर के वाल्मीकि समाज, वहां की महिलाओं और अनुसूचित जातियों-जनजातियों को समर्पित है। इनके साथ आज तक भेदभाव किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें