फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भाजपा मुख्यालय में युवतियों ने शुरू किया डिस्को

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह के करीब 11 बजे थे आधा दर्जन से अधिक महिलाएं राजस्थानी वेश-भूषा में राजस्थानी लोक नृत्य कर अपनी भाजपा की जीत की खुशियां मना रही थीं।
विज्ञापन


राजस्थानी लोक नृत्य देखकर लोगों में काफी उत्साह था। युवा वर्ग जहां भांगड़ा और डिस्को कर खुशी मना रहे थे तो युवतियां वॉलीवुड के गानों पर थिरक रही थीं।

गजराज पर कमल निशान बना कर मुख्यालय के सामने लाया गया था। गजराज के साथ भी समर्थक झूम रहे थे।

कांग्रेस आफिस में पसरा ये कैसा सन्नाटा?

जैसे-जैसे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की जीत की खबरें आती गईं भापजा समर्थकों का 11 अशोक रोड स्थित मुख्यालय पर जमावड़ा लगना शुरू होग गया।

सुबह दस बजते-बजते भाजपा मुख्यालय पर समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। जीत के बाद देश की अलग-अलग संस्कृतियों की झलक भाजपा मुख्यालय के सामने देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस मुख्यालय पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।

जैसे-जैसे भाजपा उम्मीदवारों के जीत की खबरें आने लगी जश्न दोगुना होता चला गया।

होली-दीवाली एक साथ तो नहीं देखी होगी आपने

सुबह-सुबह दस बजे थे उसी समय मुख्यालय के सामने होली का रंग और दिवाली दोनो देखने को मिला।

एक तरफ आतिशबाजी हो रही थी तो दूसरी ओर भाजपा समर्थक एक दूसरे को रंग-गुलाल लगा रहे थे। युवाओं के साथ महिला और बुजुर्ग भी जश्न में शामिल थे।

भाजपा मुख्यालय के अंदर और बाहर समर्थकों की भिड़ का आलम यह था कि कार्यालय के अंदर-बाहर करना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

तो हाथ का पंजा खरीदने वाले खरीदार भी नहीं मिले

वहीं दूसरी ओर 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। मुख्यालय में दोपहर तक कोई भी बड़े कांग्रेसी नेता मीडिया के सामने नहीं आए। वहां सिर्फ मीडियाकर्मियों की भीड़ थी।

मुख्यालय के सामने कांग्रेसी झंडा और चुनाव चिन्हृ बेचने वाले दुकानदार भरत जी ने बताया कि शुक्रवार को न तो झंडा बिका और न ही पंजा छाप के निशान वाले हाथ।

दुकानदार ने बताया कि पिछले कुछ समय से चुनाव की वजह से धंधा मंदा चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में शायद कांग्रेस की हार हो गई है, इसलिए भी खरीददार की कमी हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें