फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों पर छींटाकशी, प्रशासन ने उठाया सख्त कदम

Thu, 16 Jul 2015 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर- 12 स्थित खेल परिसर में महिला खिलाड़ियों के साथ होने वाली छींटाकशी की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।
विज्ञापन


उनकी सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में बाहरी लोगों की एंट्री बंद करने की तैयारी है। इसके लिए 360 डिग्री पर घूमने वाले सात कैमरे लगाए जाएंगे। जिनकी मॉनीटरिंग जिला खेल अधिकारी के कमरे से की जाएगी।

गेट पर तीन सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे, जोकि परिसर में आने-जाने वाले लोगों की रजिस्टर में एंट्री करेंगे। इसके लिए खेल अधिकारी ने बजट बनाकर उपायुक्त की मंजूरी के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी रमेश जांगड़ा ने बताया कि महिला खिलाड़ियों ने उन्हें परिसर में खेलने के बिगड़ते माहौल से अवगत करवाया था। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया।

अब यदि कोई खिलाड़ी या बाहरी व्यक्ति लड़कियों को परेशान करता दिखा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि इस समय खेल परिसर में कोई भी बेरोक-टोक आ सकता है।

काफी लोग तो यहां पर ड्राइविंग सीखने-सिखाने के उद्देश्य से वाहनों को अंदर तक ले आते हैं। मुख्य सड़कों पर दौड़ाते हैं। पास में ही मैदान है। जहां पर फुटबॉल, हॉकी और कई प्रकार के खेलों का अभ्यास कराया जाता है।
विज्ञापन


महिला खिलाड़ियों ने कई बार छेड़खानी की शिकायत जिला खेल अधिकारी से की। अब सीसीटीवी कैमरे लगाने से यह भी पता चल सकेगा कि कोच खिलाड़ियों को ठीक से अभ्यास करा रहा है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें