फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से युवती का शव फेंकते सीसीटीवी कैमरे में कैद

Sun, 25 Oct 2015 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासना कोतवाली क्षेत्र की होंडा सीएल कंपनी (होंडा चौक) के पास मिले युवती के शव की शिनाख्त तो नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस को हत्यारों का सुराग मिल गया है।
विज्ञापन


कार से शव फेंकने की घटना होंडा कंपनी के सीसीटीवी कैमरे ने कैद हो गई है। हत्यारों ने करीब 10:58 बजे शव को फेंका था। उसी के तहत पुलिस जांच कर रही है।

कासना कोतवाली क्षेत्र के होंडा चौक के पास सड़क किनारे शुक्रवार सुबह शव मिला था। पुलिस ने प्रथमदृष्टया जांच में पाया है कि बृहस्पतिवार रात एक कार 10:58:19 बजे होंडा चौक के पास आई थी।
विज्ञापन

डिग्गी से निकालकर फेंका श‍व

दो लोगों ने उतरकर डिग्गी खोलकर शव को नीचे फेंक दिया था। यह वारदात होंडा कंपनी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

कासना थाना प्रभारी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी समेत दिल्ली-एनसीआर में युवती के फोटो के साथ सभी थानों में सूचित किया जा रहा है।

उम्मीद है कि जल्द ही युवती की शिनाख्त हो जाएगी। कार नंबर के आधार पर आरोपियों को पता लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें