फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीसीटीवी वाले दफ्तर से कैसे गुम हुईं 650 करोड़ की दवा खरीद की फाइलें, आप ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-आप प्रदेश अध्यक्ष ने पूछे सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने 650 करोड़ रुपये की दवा खरीद में कथित घोटाले से जुड़ी अहम फाइलों के गायब होने का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया कि 24 घंटे सीसीटीवी वाले दफ्तर में एक्स-रे मशीन, दवा, ओआरएस और बेडशीट खरीद की फाइलें कैसे गायब हो गईं।
प्रेस वार्ता में भारद्वाज ने कहा कि टेंडर, सप्लाई ऑर्डर, वर्क ऑर्डर और माल वितरण से जुड़ी फाइलें अब नहीं मिल रहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल किया कि चपरासी और चौकीदारों की मौजूदगी के बावजूद यह कैसे संभव हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि गायब फाइलों में बताया गया था कि 10-11 लाख रुपये की एक्स-रे मशीन अधिक दाम पर खरीदी गई। 50 लाख ओआरएस पैकेट महंगे लिए गए, 16 लाख से अधिक बेडशीट 75 करोड़ में और 100 करोड़ की दवाएं 400 करोड़ में खरीदी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारद्वाज ने जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर संदेह जताते हुए कहा कि फाइलों का गायब होना भ्रष्टाचार छिपाने की कोशिश है। पार्टी ने सरकार से तुरंत जवाब और जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें