फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विफ्ट कार से आए चोर फॉर्च्यूनर ले उड़े, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Thu, 02 Aug 2018 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सेक्टर 108 में बीती रात स्विफ्ट कार से आए चोर फॉर्च्यूनर चुराकर ले गए। कार में नकदी, कपड़ों का बैग और पिस्टल की मैगजीन समेत अन्य दस्तावेज भी चोरी हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वारदात के पहले रेकी की गई थी। चोर गेट तोड़कर कार लेकर फरार हो गये।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 39 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर 108 के सी ब्लॉक में नीरज चौहान परिवार के साथ रहते हैं। उनकी यूपी-16 ए जेड 6201 नंबर की फॉर्च्यूनर कार घर के बाहर खड़ी थी। सुबह उठकर देखा तो कार गायब थी। 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई।

आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि चोर स्विफ्ट कार में आए थे। घटना रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की है। कार से एक चोर निकला और फॉर्च्यूनर का लॉक खोल दिया। फिर गेट नंबर सात का ताला और गेट तोड़कर कार लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

निशाने पर थी महंगी कार

निशाने पर थी महंगी कार 
मूलरूप से बागपत निवासी नीरज चौहान का रियल स्टेट और कंस्ट्रक्शन का काम है। पास ही नई ब्रिजा और सियाज कार भी खड़ी थी। मगर चोरों ने उन्हें नहीं छेड़ा। कुछ देर तक चोरों की स्विफ्ट कार फॉर्च्यूनर के पास खड़ी रही। पीड़ित की मानें तो चार से पांच चोरों ने सफेद स्विफ्ट कार से करीब 30 से 40 मिनट तक सेक्टर में चक्कर लगाया था। अंदेशा है कि चोर सिर्फ महंगी कार ही चुराना चाहते थे। 
 
कंपनी के दावों पर उठे सवाल 
वहीं, महंगी कारें चोरी होने पर कई सवाल उठ रहे हैं। वाहन कंपनियां कारों में चिप लगाकर देतेे हैं। दावा है कि वाहन कोई चोरी नहीं कर सकता है। साथ ही कारें सिर्फ अपनी ही चाबी से खुल सकती हैं। मगर लगातार चोरी की वारदात से कंपनियों के लिए नई चुनौती खड़ी हो गई है। चूंकि नोएडा में 70 फीसदी वाहन घर के बाहर ही खड़े होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें