फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम जाते समय 2 लड़कियों से हुई लूटपाट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sat, 13 Oct 2018 05:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Crime in delhi - फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली के थाना उस्मानपुर इलाके के ब्रह्मपुरी में जिम जा रही दो लड़कियों को बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर लूट लिया। यह पूरा मामला पास के एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि रोज की तरह ही राखी राणा अपनी एक दोस्त के साथ जगजीत नगर से ब्रह्मपुरी होते हुए गोंडा चौक स्थित अपनी जिम जा रही थी। जैसी ही दोनों लड़कियां ब्रह्मपुरी गली नंबर 3 के पास पहुंची तो पीछे से पीछा करते आ रहे दो बदमाशों ने अपनी मोटर साइकिल उनके आगे रोक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर राखी की सारी ज्वेलरी उतरवा ली और फरार हो गए। सारा मामला पास के लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें