फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG Exam 2025: आठ मई से शुरू होने वाली परीक्षा स्थगित करने की तैयारी, जानें कब तक जारी होगी डेटशीट

Tue, 06 May 2025 07:46 AM IST
अनुज कुमार सीमा शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा स्थगित हो सकता है। क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की अभी तक कोई तैयारी नहीं है। लेकिन इससे छात्रों का इंतजार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठयक्रमों में दाखिले की आठ मई से शुरू होने वाली कंप्यूटर आधारित (सीबीटी)सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा स्थगित हो सकता है। दो दिन बाद शुरू होने वाली परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की अभी तक कोई तैयारी नहीं है। एनटीए ने अभी तक इस परीक्षा के लिए पूरा शेड्यूल या डेटशीट तक जारी नहीं की थी। इसीलिए इसे परीक्षा को स्थगित करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


वरिष्ठ सूत्रों का कहना है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आठ मई से एक जून तक सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का शेड्यूल तक तैयार नहीं किया है। परीक्षा शुरू होने के पहले एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्रों की सूची आदि के बारे में भी एनटीए ने कोई घोषणा नहीं की है। इसलिए आठ मई से सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा शुरू होने की संभावना नहीं है। छात्रों को एनटीए जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर देगा।

सीयूईटी पीजी 2025 का रिजल्ट तीन से चार दिन में
एनटीए विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठयक्रमों में दाखिले की सीयूईटी पीजी 2025 की परीक्षा का रिजल्ट तीन से चार दिन में जारी करने की तैयारी कर रहा है। सीयूईटी पीजी 2025 के रिजल्ट के साथ ही देशभर के विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठयक्रमों में दाखिले शुरू होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें