फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Attack: पाकिस्तानी हैकरों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, साइबर सुरक्षा और मजबूत कर रही सेना

Tue, 06 May 2025 07:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

25 अप्रैल को ‘आर्मी कॉलेज ऑफ नर्सिंग’ की वेबसाइट को हैक कर लिया गया था और उस पर ग्राफिक दृश्य लगा दिए गए। सोमवार शाम तक वेबसाइट बंद थी। हैक किए जाने के दिन ‘लैंडिंग’ पेज पर एक बैनर लगा था। इसके शीर्ष पर लिखा था ‘आप हैक हो गए हैं! टीम इनसेन पीके’। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना अपने साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने और डिजिटल रक्षा तंत्र को पुख्ता बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी से जुड़े संस्थानों समेत कई वेबसाइट को हैक करने और उनसे छेड़छाड़ की कोशिशों को देखते हुए सेना ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, साइबर सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, हैकिंग की कोशिशों से बचाव के लिए डिजिटल रक्षा तंत्र मजबूत करने के लिए उचित व आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। एक अन्य सूत्र ने बताया कि यह प्रयास ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का समग्र लचीलापन बढ़ाने तथा यह सुनिश्चित करने पर केंद्रित हैं कि सुरक्षा बल भविष्य के साइबर खतरों से बचाव के लिए बेहतर ढंग से तैयार हों।

साइबर स्पेस की निगरानी कर रही हैं एजेंसियां
इसके अलावा, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और एजेंसियां साइबर स्पेस की सक्रिय रूप से निगरानी कर रही हैं ताकि किसी भी अतिरिक्त साइबर हमले का पता लगाया जा सके, विशेष रूप से उन हमलों का जो कथित रूप से सीमा पार संबंध रखने वाले खतरनाक तत्वों द्वारा प्रायोजित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार आर्मी पब्लिक स्कूल थे हैकरों के निशाने पर
आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी के वरिष्ठ प्रबंधन के दो सदस्यों ने सोशल मीडिया पर किए गए उन दावों को खारिज किया कि दिल्ली स्थित मनोहर परिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान की वेबसाइट हैक की गई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद कई भारतीय वेबसाइटों को निशाना बनाकर साइबर हमला किए जाने की खबरें आई हैं। इनमें कई शैक्षणिक संस्थानों की वेबसाइट भी शामिल हैं।  

सूत्र ने बताया कि एपीएस नगरोटा और एपीएस सुंजवान सहित कम से कम चार आर्मी पब्लिक स्कूल हैकरों के निशाने पर थे। जम्मू कश्मीर स्थित एपीएस नगरोटा और एपीएस सुंजवान की वेबसाइट सोमवार शाम बंद कर दी गईं। रक्षा मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक उपक्रम की वेबसाइट भी बंद कर दी गई। हालांकि इसके बंद होने के कारण के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

आर्मी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की वेबसाइट हुई थी हैक
25 अप्रैल को ‘आर्मी कॉलेज ऑफ नर्सिंग’ की वेबसाइट को हैक कर लिया गया था और उस पर ग्राफिक दृश्य लगा दिए गए। सोमवार शाम तक वेबसाइट बंद थी। हैक किए जाने के दिन ‘लैंडिंग’ पेज पर एक बैनर लगा था। इसके शीर्ष पर लिखा था ‘आप हैक हो गए हैं! टीम इनसेन पीके’। इसके नीचे 22 अप्रैल के हमले से जुड़ी एक दर्दनाक तस्वीर थी। आर्मी पब्लिक स्कूल और आर्मी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी द्वारा प्रशासित स्वायत्त संस्थान हैं। आर्मी कॉलेज ऑफ नर्सिंग जालंधर छावनी में स्थित है।

यह भी पढ़ें: ग्राउंड जीरो: देश के आखिरी गांव में नहीं लग रही चौपाल, बच्चों का खेलना भी बंद; पहलगाम हमले के बाद ऐसा है माहौल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें