फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ल ही नहीं अक्ल से भी समान हैं जुड़वां बहनें, 12वीं में सभी विषयों में आए बराबर अंक

Tue, 14 Jul 2020 01:39 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
जुड़वां बहनें मानसी सिंह और मान्वी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में रहने वाली जुड़वां बहनें मानसी सिंह और मान्वी सिंह के पांच विषयों में एक समान 95.8 प्रतिशत नंबर आए हैं। हैरत की बात यह है कि मानसी और मान्वी इससे पहले भी निचली कक्षाओं में एक समान अंक ला चुकी हैं। 

विज्ञापन


दोनों एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की छात्रा हैं। मूल रूप से हाथरस निवासी सुचेतन राज सिंह और जया सिंह की जुड़वां बेटियों की शक्ल ही नहीं मिलती, बल्कि उनकी शिक्षा से लेकर व्यवहार तक में कई समानताएं हैं।

मानसी बताती हैं कि दोनों बहनें साथ बैठकर ही पढ़ती हैं। कक्षा-9 से दोनों एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की छात्रा हैं। दोनों ही आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती हैं। दोनों को बैडमिंटन खेलना पसंद है। 
विज्ञापन

दोनों के निचली कक्षाओं में भी कई बार लगभग समान नंबर आए थे। यहां तक कि हाईस्कूल में दोनों में केवल एक प्रतिशत का अंतर था। मान्वी को 98 प्रतिशत जबकि मानसी को 97 प्रतिशत अंक मिले थे। 

12वीं परीक्षा में दोनों के नंबर 
विषय मानसी-मान्वी के अंक
अंग्रेजी 98
भौतिक विज्ञान 95
रसायन विज्ञान 95
कंप्यूटर साइंस 98
फिजिकल एजुकेशन 95

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें