फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE पेपर लीक: 50 हजार में छात्रों ने खरीदा था प्रश्न पत्र, अपराध शाखा ने किए और भी कई खुलासे

Thu, 29 Mar 2018 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
cbse paper leak - फोटो : G. pal
विज्ञापन

सीबीएसई पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार रात और बृहस्पतिवार दिनभर चली छानबीन के बाद पुलिस ने करीब 25 लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन

 

इनमें 11 स्कूली छात्रों समेत 18 छात्र शामिल हैं। जांच के दौरान पुलिस को मामले की कुछ कडिय़ां जोड़कर पता चला है कि शुरूआत में कुछ छात्रों ने 50 हजार रुपये में पेपर व्हाट्सऐप पर खरीदा।ॉ
 

इसके बाद उसे कम पैसों में आगे व्हाट्सऐप पर बेचते रहे। कुछ छात्रों ने तो मात्र एक हजार रुपये में पेपर अपने साथियों को व्हाट्सऐप कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने खाले राज

cbse paper leak - फोटो : G. pal
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला कि जिन छात्रों के पास लीक हुए पेपर था, उन छात्रों ने पेपर को दूसरे छात्रों से पैसे देकर खरीदा था।

शुरुआत में कुछ छात्रों ने 50 हजार रुपये कीमत चुकाकर पेपर खरीदा। इसमें परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के कुछ ट्यूटर व सीनियर छात्र शामिल हैं। 50 हजार में पेपर खरीदकर उसे 35 हजार, बाद में 10-10 और पांच के अलावा एक हजार रुपये तक बेचा गया।

जांच के दौरान पांच कॉलेज के छात्रों के नाम भी छानबीन में सामने आए। इसके अलावा 11 स्कूली छात्रों के अलावा पांच अलग-अलग ट्यूटर से पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूछताछ की। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर असली गुनाहगारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें