फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE पेपर लीकः 12वीं अर्थशास्त्र के पेपर की तारीख का ऐलान, 10वीं की परीक्षा जुलाई में संभव

Sat, 31 Mar 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
cbse paper leak - फोटो : G. pal
विज्ञापन

सीबीएसई पेपर लीक मामले में आज शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने 12वीं की अर्थशास्त्र पेपर के लिए नई तारीख का ऐलान कर दिया है। 10वीं की मैथ्स परीक्षा दोबारा सिर्फ दिल्ली और हरियाणा में होगी। अनिल स्वरूप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 अप्रैल को दोबारा होगी।

विज्ञापन


-वहीं अगर 10वीं की गणित की परीक्षा दोबारा कराने की जरूरत पड़ी तो वह जुलाई में होगी। इसमें खास बात ये है कि 10वीं की परिक्षा सिर्फ दिल्ली और हरियाणा में ही होगा।

-अनिल स्वरूप ने बताया कि 10वीं पेपर लीक की घटना सिर्फ दिल्ली-हरियाणा में ही हुई थी ऐसे में पूरे देश के बच्चों का रीटेस्ट नहीं होगा। 15 दिनों में इसके बारे में फैसला ले लिया जाएगा। और अगर रीटेस्ट हुए तो वो जुलाई में ही होंगे।
विज्ञापन


-अनिल स्वरूप ने ये भी बताया कि अभी हमारी चिंता सिर्फ उन बच्चों को लेकर है जो पेपर लीक की वजह से जूझ रहे हैं। हम जल्द ही उस शख्स को पकड़ लेंगे जिसने ये काम किया है।


-वहीं आज दूसरे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। छात्र कभी सीबीएसई मुख्यालय के बाहर तो कभी उद्योग भवन के बाहर प्रदर्शन करते रहे। छात्रों का कहना है कि जब हर पेपर ही लीक हुआ तो सिर्फ दो विषयों की परीक्षाएं ही दोबारा क्यों हो रही हैं। अगर हो तो सभी परीक्षाएं फिर से हो वरना कोई भी न हों। इसके अलावा छात्रों ने आज सीबीएसई मुख्यलाय के सामने प्रदर्शन भी किया।

सामने आया एक शिकायतकर्ता, किया था पुलिस को आगाह

CBSE Paper Leak case
-इसी बीच दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र भी लिखा है। इस पत्र में सिसोदिया ने सुझाव दिया है कि पूरे देश के शिक्षा मंत्रियों का एक पूरे दिन का ब्रेन स्टॉर्मिंग सेशन होना चाहिए जिसमें हम अपनी परीक्षा प्रणाली को किस तरह मजबूत कर सकते हैं इस पर चर्चा हो। उन्होंने अपने पत्र में 26 लाख छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता जताई है। यही नहीं उन्होंने लीक की वजह से हो रही सीबीएसई की किरकिरी पर भी चिंता जाहिर की है।

-वहीं आज चंदन गुप्ता नाम का एक शिकायतकर्ता भी सामने आया है। चंदन गुप्ता के मुताबिक, 'उसने 27 मार्च को रात 10 बजकर 40 मिनट पर पीसीआर को कॉल किया था कि उसे प्रश्नपत्र मिला है। यह कहां से आया इसका पता लगाना चाहिए। पुलिस ने उस दिन मुझसे सवाल किया था और अब आगे की जांच कर रही है।'

-जांच टीम ने पेपर लीक मामले में एक और बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि पेपर लीक व्हॉट्सऐप के दस अलग-अलग ग्रुप्स पर हुआ था। हर ग्रुप में 50 से 60 सदस्य हैं।
विज्ञापन

गूगल पहुंचा पेपर लीक मामला

-इस मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने गूगल से उस ई-मेल आईडी की जानकारी मांगी है, जिससे सीबीएसई की चेयरपर्सन अनीता करवाल को पेपर लीक के बारे में मेल मिला था। गौरतलब है कि अनीता करवाल को किसी ने एक जीमेल आईडी के जरिए मेल भेजा था। उसमें लीक प्रश्नपत्र की हाथों से लिखे पेपर की फोटो संलग्न थी।

-छात्रों के प्रदर्शन के चलते HRD मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है।

-दिल्ली पुलिस की जांच में सीबीएसई की 10वीं की गणित व 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा लीक मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। दोनों ही पेपर एक दिन पहले ही लीक हो गए थे और छात्रों व ट्यूटर के वाट्सऐप पर थे। पुलिस अब तक 30 से भी ज्यादा लोगों से पूछताछ के अलावा दिल्ली और एनसीआर में करीब 10 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर चुकी है। इनमें से अधिकतर पढ़ने वाले छात्र हैं या कोचिंग सेंटरों से संबंधित हैं। एक दर्जन से भी ज्यादा मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें