सीबीएसई नीट 2018 के परिणाम घोषित हो चुके हैं और इसमें इस बार दिल्ली के छात्रों ने बाजी मार ली है। ऑल इंडिया टॉपर्स की लिस्ट जारी हो चुकी है और इसमें दिल्ली के छात्रों ने अपना दबदबा बनाते हुए टॉप 1, टॉप 3 और टॉप 4 में अपनी जगह बनाई है।
बता दें कि 99.99 प्रतिशत लाकर दिल्ली की कल्पना कुमारी ने ऑल इंडिया टॉप किया है। कल्पना ने फिजिक्स में 180 में से 171 अंक, केमिस्ट्रि में 180 में 160, बयोलॉजी में 360 में से 360 अंक हासिल किए हैं। वहीं हिमांशु शर्मा ने 690 अंक लाकर तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। इनका भी पर्सेंटाइल 99.99 ही है।
99.99 परसेंट लाकर दिल्ली के ही आरोश धामीजा ने पूरे देश में चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं तेलंगाना के रोहन पुरोहित ने 690 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राजस्थान के प्रिंस चौधरी 686 अंक लाकर पांचवें स्थान पर रहे। इन दोनों का भी 99.99 परसेंटाइल रहा।