लोकसभा चुनाव के कारण सीबीएसई की ओर से 12वीं की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक एमसी शर्मा ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि पूर्व निर्धारित 9 अप्रैल को होने वाली उर्दू इलेक्टिव, संगीत वोकल, संगीत इंस्ट्रूमेंटल, संगीत हिंदी वोकल, संगीत हिंदी इंस्ट्रूमेंटल, उर्दू कोर की परीक्षा 25 अप्रैल को होगी।
10 अप्रैल को होने वाली सोशोलॉजी, ग्राफिक्स डिजाइन, डीटीपी एंड मल्टीमीडिया, बीपीओ स्किल की परीक्षा 21 अप्रैल, 12 अप्रैल को होने वाली फिलॉस्फी, इंटरप्रिन्योरशिप, ऑफिस प्रैक्टिस, कैश-मैनेजमेंट एंड हाउस कीपिंग, जियोस्पेतियल टेक्नॉलॉजी, फूड सर्विस आईटी, लाइब्रेरी एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट की परीक्षा 19 अप्रैल और 17 अप्रैल को होने वाली पेंटिंग, ग्राफिक्स, स्कलपचर, कमर्शियल आर्ट, एग्रीकल्चर, क्रिएटिव राइटिंग एंड ट्रांसलेशन स्टडी की परीक्षा 22 अप्रैल को होगी।