फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Date Sheet: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं परीक्षा की डेट शीट, 15 फरवरी से होंगे शुरू; 4 अप्रैल को समाप्त

Wed, 20 Nov 2024 10:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CBSE Date Sheet: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों की मेरिट सूची और डिवीजनवार अंक जारी नहीं करेगा। पिछले चलन का पालन करते हुए, बोर्ड टॉपर्स की सूची और छात्रों के डिवीजन की घोषणा भी नहीं करेगा।
विज्ञापन
सीबीएसई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार रात 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा डेट शीट जारी कर दी। आमतौर पर बोर्ड नवंबर के महीने के अंत तक, या फिर दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक परीक्षा तिथियां घोषित करता है। लेकिन इस बार अचानक डेट शीट जारी कर बोर्ड ने सभी को चौंका दिया। 
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा इस बार 15 फरवरी से शुरू होंगे और चार अप्रैल को अंतिम परीक्षा होगी। 

10वीं डेट शीट

12वीं की डेट शीट

सीबीएसई नहीं करेगा मेरिट सूची की घोषणा
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों की मेरिट सूची और डिवीजनवार अंक जारी नहीं करेगा। पिछले चलन का पालन करते हुए, बोर्ड टॉपर्स की सूची और छात्रों के डिवीजन की घोषणा भी नहीं करेगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय को व्यक्तिगत रूप से उत्तीर्ण करने के साथ-साथ कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
विज्ञापन

छात्रों को कोई डिवीजन या डिस्टिंक्शन भी नहीं
बोर्ड पिछले कुछ वर्षों से मेरिट सूची की घोषणा नहीं कर रहा है। इस फैसले का उद्देश्य छात्रों के बीच 'अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा' से बचना है। बोर्ड परिणामों के लिए मेरिट सूची जारी नहीं करने का निर्णय पहली बार महामारी प्रेरित लॉकडाउन के दौरान लिया गया था जब छात्रों के परिणाम ऑनलाइन परीक्षाओं में प्राप्त अंकों का उपयोग करके तैयार किए गए थे। इस वर्ष बोर्ड छात्रों को कोई डिवीजन या डिस्टिंक्शन भी नहीं देगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें