फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षाएं शुरू, 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न

Sun, 03 Mar 2019 12:28 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा देने के बाद से केरल स्कूल से बाहर आती छात्राएं - फोटो : कुमार संजय
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षाएं शनिवार को शुरू हो गई। मुख्य परीक्षाओं में 12वीं का अंग्रेजी का व 10वीं का इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का पेपर हुआ। वहीं, अंग्रेजी का हल किया पेपर 200 रुपये में बिकने की सूचना से खलबली मच गई। सीबीएसई ने इस सूचना को सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन


बोर्ड ने कहा कि पेपर में कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पेपर लीक होना संभव नहीं है। वहीं, बोर्ड ने गलत खबर प्रसारित करने वाले चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है।  

एक निजी चैनल ने 12वीं के हल किए पेपर के 200 रुपये में बेचे जाने की खबर प्रसारित की। इससे एक बार फिर पेपर लीक होने की शंका हुई। हालांकि, कुछ देर बाद बोर्ड ने साफ किया कि पेपर लीक नहीं हुआ है। पेपर के बारे में चैनल पर असत्यापित और गलत खबर प्रसारित हो रही है।
विज्ञापन


यह भी कहा गया कि देशभर में परीक्षाएं सुचारु रूप से आयोजित की गई हैं। बोर्ड ने चैनल के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि बोर्ड की ओर से पहले ही साफ किया जा चुका है कि इस बार हर स्तर पर परीक्षाओं की जीपीएस ट्रेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही वीडियोग्राफी भी हो रही है। बोर्ड ने इतने पुख्ता इंतजाम किए हैं कि पेपर लीक होने की संभावना नहीं है। 
 
विज्ञापन

प्रश्न पत्र को देखकर छात्रों के चेहरे खिले

10वीं के इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी व 12वीं के अंग्रेजी के प्रश्न पत्र ने छात्रों के चेहरे खिला दिए। छात्रों ने दोनों विषयों के प्रश्न पत्र को संतुलित व सरल बताया। कहीं भी प्रश्न पत्र में उन्हें अटकना नहीं पड़ा। डीएवी मौसम विहार स्कूल की पीजीटी अंग्रेजी की शिक्षिका मीनू भाटिया ने बताया कि पेपर हल करके छात्र काफी खुश थे। पेपर काफी सरल, अच्छा व संतुलित था। घुमा-फिराकर प्रश्नों को नहीं पूछा गया था। राइटिंग स्किल सेक्शन भी काफी अच्छा था। योग को लेकर भी प्रश्न थे।

वहीं, लैटर टू एडिटर के एक प्रश्न में महिलाओं के लिए शिक्षा के महत्व का प्रश्न पूछा गया। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र संतुलित होने के कारण एक औसत छात्र भी 75 अंक हासिल कर लेगा। बोर्ड के अनुसार, 10वीं के इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के पेपर के लिए देशभर में 1840 सेंटर बनाए गए थे और परीक्षा के लिए 1,81,942 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं, 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा के लिए 4940 सेंटर बनाए गए थे और इन पर 12,23,291 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। बोर्ड ने कहा कि दोनों ही परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें