फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: डीपीएस के छात्र मोहम्मद जैद हसन ने संस्कृत में हासिल किए 100 में 100 अंक

Wed, 15 Jul 2020 06:08 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
मोहम्मद जैद हसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। ग्रेटर नोएडा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के लिए इस बार के परिणाम सुखद सूचना लेकर आए।

विज्ञापन


विद्यालय के छात्र मौहम्मद जैद हसन ने सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। जैद के माता-पिता पेशे से डॉक्टर हैं और उनके विचार सामाजिक सद्भावना से प्रेरित हैं।

परिवार के यही संस्कार जैद के अंदर भी आए हैं। जैद ने संस्कृत के प्रति रुचि बढ़ाने का श्रेय अपने संस्कृत शिक्षक सुधाकर मिश्र को दिया है। जैद का कहना है कि उनके ही मार्गदर्शन में उन्होंने संस्कृत की मधुरता और उसके सौंदर्य का अनुभव किया।
विज्ञापन


जैद की इस उपलब्धी पर विद्यालय की प्रधानाचार्या संध्या अवस्थी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में चौथी कक्षा से ही संस्कृत की पढ़ाई होती है। बच्चों को कई भाषाओं का विकल्प दिया जाता है, जिसमें से जैद ने संस्कृत का चुनाव किया।

वहीं जैद के संस्कृत शिक्षक सुधाकर मिश्र बताते हैं कि वह छठी कक्षा से ही जैद को पढ़ा रहे हैं। संस्कृत विषय में उनकी गहरी रुची है। इसके साथ ही तकनीकि मामलों में भी जैद मजबूत पकड़ रखते हैं। 

10वीं के बाद जैद विज्ञान विषय में इंटरमीडिएट करना चाहते हैं। इसके बाद भविष्य में वह विज्ञान और संस्कृत को जोड़कर शोध कार्य करने के इच्छुक हैं।

10वीं के अन्य विषयों में भी जैद के अंक प्रशंसनीय हैं। उन्होंने अंग्रेजी और गणित में 98, विज्ञान में 95, सामाजिक विज्ञान में 96 और आईटी में 99 अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें