फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबाश आन्या: न कोचिंग, न ट्यूशन, सेल्फ स्टडी के बल पर सभी विषयों में हासिल किया 100 में से 100 अंक

Wed, 15 Jul 2020 10:46 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
मां के साथ आन्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा आन्या ने 500 में से 500 अंक लाकर परिवार व स्कूल का नाम रोशन कर दिया। सीबीएसई 10वीं बोर्ड के परिणाम घोषित होते ही अपने अंक देखकर उसे यकीन नहीं हुआ कि उसे इतने अंक हासिल हुए हैं। 

विज्ञापन


वह कॉमर्स में भविष्य बनाना चाहती है और 11वीं में कॉमर्स में दाखिला लिया है। पेशे से सीए माता-पिता की संतान आन्या कहती हैं कि वह सीए भी कर सकती हैं, लेकिन अभी सोचा नहीं है। 

आन्या को फ्रैंच, इंफोर्मेशन टेक्नॉलॉजी, अंग्रेजी, साइंस व हिंदी में 100 में से 100 अंक मिले हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों के कारण उनकी अंग्रेजी व हिंदी की परीक्षा नहीं हुई। इस कारण बेस्ट तीन विषयों के अंकों के आधार पर हिंदी व अंग्रेजी में अंक मिले हैं। 
विज्ञापन


वह कहती हैं कि 95 फीसदी तक अंकों की उम्मीद की थी, लेकिन इतने अंकों के बारे में नहीं सोचा था। आन्या ने सेल्फ स्टडी को अपना हथियार बनाया और किसी प्रकार की कोचिंग नहीं ली। 

सीनियर व स्कूल टीचर्स से जरूरी टिप्स लिए, इसके साथ ही एक लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई पूरी की। आन्या कहती हैं कि इतने अंक पाकर सेलिब्रेशन करने का दिल है, लेकिन कोरोना के कारण बाहर नहीं जा सकते इसलिए ऑनलाइन ही सेलिब्रेशन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें