सीबीआई पहुंची सिसोदिया के घर
- फोटो : ani
दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की एक टीम पहुंची है। हालांकि ये सीबीआई की कोई रेड नहीं है बल्कि टॉक टू एके मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि टॉक टू एके मामले में चल रही जांच को लेकर मनीष सिसोदिया ने खुद सीबीआई को अपने घर पूछताछ के लिए बुलाया था। इसी सिलसिले में सीबीआई आज उनके सरकारी आवास पहुंची है और उनसे पूछताछ कर रही है।
CBI reaches Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia's residence pic.twitter.com/NiufbZE8pu
— ANI (@ANI_news) June 16, 2017
No raid or search at premises of Manish Sisodia. CBI visit is to seek clarification on certain issues relating to an ongoing Enquiry: CBI
— ANI (@ANI_news) June 16, 2017
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य लोगों के खिलाफ एक प्राथमिक जांच बैठाई है। यह जांच आम आदमी पार्टी सरकार के सोशल मीडिया कैंपेन टॉक टू एके के संबंध में है।
यह प्राथमिक जांच दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग द्वारा की गई शिकायत के आधार पर बैठाई गई है। इस शिकायत में एक बड़ी पब्लिक रिलेशन कंपनी पर आरोप है कि उसे टॉक टू एके कैंपेन के लिए हायर किया गया था जिसमें उसे 1.5 करोड़ रुपए दिए जाने थे।
इस शिकायत में ये भी आरोप है कि प्रधान सचिव की आपत्ति के बाद भी सरकार ने कैंपेन को आगे बढ़ाया और इस कैंपेन पर खर्च हुई राशि सरकारी खर्च में जोड़ दी गई।अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस प्राथमिक जांच में इन्हीं आरोपों की जांच की जाएगी। साथ ही सिसोदिया व अन्य की इस केस में क्या भूमिका है उसे भी देखा जाएगा।
इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मनीष सिसोदिया ने कल ही ट्वीट किया था, 'स्वागत है मोदीजी। मैं चुनौती स्वीकार करता हूं। मैं आपकी सीबीआई का अपने घर और दफ्तर पर कल सुबह इंतजार करूंगा।'