फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर की 30 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी, पूर्व सीएम हुड्डा के घर पर मौजूद अधिकारी

Fri, 25 Jan 2019 11:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री के निवास समेत दिल्ली एनसीआर के 30 जगहों पर आज सीबीआई छापेमारी कर रही है। जिस समय सीबीआई हुड्डा के घर पर पहुंची उस वक्त वह घर पर ही मौजूद थे। कहा जा रहा है कि यह छापे कथित भ्रष्टाचार के मामले में मारे गए हैं।

विज्ञापन


इस समय घर के अंदर सीबीआई के कई अधिकारी मौजूद हैं और पूरा घर खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एक नया मुद्दा दर्ज किया गया है, जिसके तहत करीब कई कांग्रेसी नेताओं के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर अलमारियों के ताले खोलने के लिए दो एक्सपर्ट बुलाने पड़े। ये करीब एक घंटा अंदर रहे। बाहर निकल कर रमेश व दारा सिंह सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब 6 से 7 अलमारियों की लॉक खोले हैं।
विज्ञापन


वहीं छापेमारी के विरोध में हुड्डा के समर्थक सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। छापेमारी की खबर फैलते ही समर्थक हुड्डा के आवास के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। इस समय विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें