फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त आयकर आयुक्त एसके श्रीवास्तव के ठिकानों पर सीबीआई छापा

Sat, 06 Jul 2019 02:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

भ्रष्टाचार और कदाचार के आरोप में बर्खास्त आयकर आयुक्त एसके श्रीवास्तव के दिल्ली आवास और नोएडा के आयकर भवन पर सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को छापे मारे। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम सुबह ही नोएडा सेक्टर-24 स्थित आयकर भवन पहुंच गई थी। इसी कार्यालय में श्रीवास्तव आयकर आयुक्त (अपील) के पद पर तैनात थे। टीम ने उनके कार्यकाल के दौरान की फाइलों को खंगाला।

 सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई के अधिकारी करीब पांच-छह गाड़ियों में आए थे। इस मामले में ऑफिस में तैनात कर्मचारियों से एक-एक कर रात करीब 11.30 बजे तक पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने सभी कर्मियों के मोबाइल फोन जमा करा लिए। जांच एजेंसी कुछ जरूरी कागजात भी अपने साथ ले गई। इसके अलावा सीबीआई की टीम ने श्रीवास्तव के दिल्ली में पंडारा रोड स्थित आवास को भी खंगाला और महत्वपूर्ण कागजात व अन्य जानकारियां एकत्र की हैं। 
भ्रष्टाचार व कदाचार के मामले में 10 जून को केंद्र सरकार ने 12 अफसरों को बर्खास्त किया था उनमें श्रीवास्तव भी शामिल थे। श्रीवास्तव पर आयुक्त स्तर की दो महिला अफसरों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। 

इन अफसरों की बर्खास्तगी वित्त मंत्रालय के नियम 56 के तहत की गई थी। इसके तहत 50 से 55 साल की उम्र और 30 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी थी। इससे पहले कई मामलों में अदालत और ट्रिब्यूनल ने श्रीवास्तव के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें