फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामले में एमसीडी के दो अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई केस 

Fri, 22 Nov 2019 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने दिल्ली के एक उद्योगपति से रिश्वत मांगने के आरोप में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले के प्रारंभिक साक्ष्य के तौर पर सीबीआई अधिकारियों ने रिश्वत की मांग कर रहे आरोपियों की बातचीत रिकॉर्ड की है। 

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने उपायुक्त बलराज और अपर डिविजनल क्लर्क मनोज के खिलाफ मामला दर्ज किया। दोनों उत्तरी एमसीडी में नियुक्त हैं। सीबीआई की 18 नवंबर को दर्ज शिकायत के मुताबिक दोनों ने दिल्ली के खसरा, जौंटी स्थित एक फैक्टरी की सीलिंग रद्द करने के लिए 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। 

एमसीडी ने छह महीने पहले ही इस फैक्टरी को सील कर दिया था। उद्योगपति के साथ सौदा 1.5 लाख में तय हुआ और दो किस्तों में देने पर सहमति बनी। इसी दौरान सीबीआई अधिकारियों ने वीडियो रिकॉर्डर के जरिये उनकी बातचीत रिकॉर्ड कर ली। रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों की जांच करने के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें